Ambrane ने लॉन्च किया पॉवर स्टेशन, कहीं भी-कभी भी होगा इस्तेमाल

By News Desk

Published on:

Ambrane ने लॉन्च किया पॉवर स्टेशन, कहीं भी-कभी भी होगा इस्तेमाल
ADS

Ambrane ने भारत में पोर्टेबल पावरहाउस पावरहब 300 लॉन्च किया है। इसे आप ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon और Flipkart से ऑर्डर कर सकते हैं। यह पावरहाउस किसी पावर ग्रिड से कम नहीं है। 90000mAh बैटरी वाले इस पोर्टेबल पावर बैंक को एक बार चार्ज करने पर आप कई घरेलू उपकरणों को घंटों तक चला सकते हैं। यह 21,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। इस पोर्टेबल पावर बैंक पर 365 दिन की वारंटी मिल रही है।

अब घर में Ambrane का पावरहब चलेगा घंटों तक

पावरहब 300 का वजन 2.6 किलोग्राम है। इसे खासतौर पर कैंपिंग करने वाले लोगों के लिए पेश किया गया है। यह पावर बैंक उन लोगों के लिए एक आवश्यक इनडोर पावर बैकअप के रूप में काम करेगा जो यात्रा करना पसंद करते हैं। इस पावर बैंक में 90,000mAh की दमदार बैटरी और 30W का पावर आउटपुट है। इसमें एक LED/SOS टॉर्च भी है, जिसे बिजली कटौती के दौरान जलाया जा सकता है।

6 घंटे तक नॉन स्टॉप चलेगी फ्रिज

यह पावर बैंक एक मिनी फ्रिज को एक बार चार्ज करने पर 6 घंटे तक पावर दे सकता है। इतना ही नहीं एक टेबल फैन को 7 घंटे से ज्यादा समय तक चला सकते हैं और अपने टीवी को 2 घंटे तक चला सकते हैं। इसमें यूएसबी टाइप ए, राउंड डीसी, सिगरेट लाइटर पोर्ट, यूएसबी टाइप सी और एसी आउटपुट पोर्ट है। इसमें चार्जिंग के लिए 60W का इनपुट दिया गया है। इसे फुल चार्ज होने में 6 घंटे का समय लगता है।

Leave a Comment