Arjun Kapoor: अर्जुन कपूर की बर्थडे पार्टी में नहीं दिखीं मलायका अरोड़ा… फिर से उड़े ब्रेकअप की अफवाह

By Ramesh Kumar

Published on:

Arjun Kapoor

Arjun Kapoor: अभिनेता अर्जुन कपूर आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। 39वें जन्मदिन पर एक्टर ने पार्टी रखी, जिसमें एक्ट्रेस मलायका अरोड़ा (Malaika Arora) नहीं पहुंचीं। ब्रेकअप की अफवाहों के बीच अर्जुन की बर्थडे पार्टी में मलाइका का न पहुंचना लोगों के मन में एक बार फिर संदेह पैदा कर रहा है–Arjun Kapoor

अर्जुन कपूर की बर्थडे पार्टी में कौन पहुंचा?

अर्जुन कपूर के जन्मदिन समारोह में परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों सहित कई हाई-प्रोफाइल मेहमान शामिल हुए। मेहमानों की लिस्ट में अर्जुन की बहन जान्हवी कपूर, शनाया कपूर, मोहित मारवा, संजय कपूर और महीप कपूर जैसी मशहूर हस्तियों को अभिनेता के घर के बाहर देखा गया। लेकिन, अर्जुन कपूर की लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड मलायका अरोड़ा कहीं नजर नहीं आईं। दोनों कई सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल तो कर दिया, लेकिन अभी तक शादी नहीं की है |

एक महीने पहले हुआ था ब्रेकअप

कई मशहूर हस्तियों की मौजूदगी के बावजूद पार्टी में मलाइका अरोड़ा के शामिल न होने से दोनों के बीच ब्रेकअप की अफवाहें फिर से गर्म हो गई हैं, जो पिछले कुछ समय से चल रही हैं। पिछले महीने इन अफवाहों ने तब जोर पकड़ लिया जब एक सूत्र ने मीडिया को बताया कि दोनों अब अपनी राहें अलग करने जा रहे हैं.

इन दो फिल्मों में नजर आएंगे अर्जुन कपूर

वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर जल्द ही दो फिल्मों में नजर आएंगे। जहां वह ‘मेरी पत्नी का रीमेक’ में दर्शकों को हंसाते और गुदगुदाते नजर आएंगे तो वहीं दूसरी ओर उन्होंने रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स में भी एंट्री ले ली है। अजय देवगन स्टारर फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में अर्जुन कपूर विलेन के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में वह ‘डेंजर लंका’ का किरदार निभा रहे हैं।

ये भी पढ़े :IAS Interview Question 2024: मनुष्य के शरीर का कौन सा अंग है जो हर दो महीने में बदलता रहता है?

Leave a Comment