Bollywood: रोहित शेट्टी के सिंघम अगेन से अर्जुन कपूर का फर्स्ट लुक रिलीज, देख कर फैन्स हो गये हैरान

By Ramesh Kumar

Published on:

Bollywood

Bollywood: रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के फिल्म सिंघम अगेन (Singham Again) को लेकर ‘अर्जुन कपूर‘ (Arjun Kapoor) इस समय चर्चा में बने हुए हैं,उन्होंने अब एक खतरनाक विलेन बनने का फैसला किया है.अब सिंघम अगेन से उनका पहला लुक सामने आया है जो आपको हैरान करने के लिए काफी है।सिंघम अगेन की ये तस्वीर खुद अर्जुन कपूर ने शेयर की है.(Bollywood)

यह भी पढ़े: Bollywood: रामायण में अमिताभ बच्चन या कोई और? कौन निभाएगा दशरथ का किरदार

इसके बाद उनका पोस्ट वायरल हो रहा है, उनके लुक की बात करें तो अर्जुन पूरी तरह से खून से लथपथ दिख रहे हैं और वह जोर-जोर से हंस रहे हैं। इस लुक को देखकर आपको थोड़ा डर लगने वाला है.उनके इस लुक पर इंडस्ट्री के कई सितारे अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. रणवीर सिंह, जिन्होंने रोहित शेट्टी की 2018 में इसी नाम की पुलिस फिल्म में सिम्बा की भूमिका निभाई थी, और सिंघम अगेन का भी हिस्सा हैं, ने इंस्टाग्राम पर अर्जुन के लुक का अनावरण किया।

उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा, “मेरे पिता सबसे बुरे हैं!!!” इसके अलावा रोहित शेट्टी ने भी ये पोस्टर शेयर किया है. उन्होंने लिखा, “इंसान गलती करता है, और उसे उसकी सजा भी मिलती है…लेकिन अब कौन आएगा, वह शैतान है, क्या कहें-अर्जुन कपूर का परिचय!”आपको बता दें कि सिंघम अगेन की चर्चा काफी समय से हो रही है और अर्जुन कपूर को अजय देवगन काफी दमदार तरीके से पेश करने वाले हैं। जाहिर है अर्जुन कपूर को पहले कभी ऐसे रोल में नहीं देखा गया है. अब देखने वाली बात यह होगी कि दर्शकों को यह अवतार पसंद आता है या नहीं? जाहिर सी बात है कि अर्जुन कपूर ने अपने इस लुक से सभी को हैरान कर दिया है.

Leave a Comment