Xiaomi YU7: चीन की high tech कंपनी Xiaomi ने अपनी पहली electric suv YU7 पेश कर दी है। इसे अगले साल चीन में लॉन्च किया जाएगा और जून-जुलाई महीने में इसे हर कोई खरीद सकेगा यह नई इलेक्ट्रिक एसयूवी(new electric suv) China में बेची जा रही Tesla Model Y को सीधी टक्कर देने वाली है।
Xiaomi का पहला फोकस इसे चीन में लॉन्च करना है। इस एसयूवी में Xiaomi ने शानदार फ्यूचरिस्टिक फीचर्स जोड़े हैं, जिनमें अब तक की सबसे लंबी 800 km की रेंज और डुअल मोटर setup शामिल है।
Xiaomi YU7: फीचर्स
Xiaomi YU7 को कई बेहतर फीचर्स और great design के साथ पेश किया गया है। इसमें शार्प एलईडी हेडलैंप और स्टाइलिश लुक(Sharp LED headlamp and stylish look) है। साथ ही इसमें कूपे Design भी दिया गया है। इस suv की लंबाई करीब 5 meter तक है, जो इसे और भी Attractive बनाती है।
Xiaomi YU7: battery pack
Xiaomi की यह नई एसयूवी बड़े बैटरी पैक के साथ आती है। इसके टॉप वेरिएंट में डुअल मोटर सेटअप मिलेगा। इसमें 101 kWh Qilin बैटरी लगी है, जो एक बार चार्ज करने पर 800 km तक की Range देती है। यह इसे market में सबसे लंबी रेंज वाली SUV बनाता है।
Xiaomi YU7: powertrain
इस SUV का powertrain बेहद मजबूत है। इसमें dual motor सेटअप है, जिसमें फ्रंट मोटर 299 hp और रियर मोटर 392 hp की Power देती है। दोनों मोटर्स को मिलाकर यह SUV 691 hp की अधिकतम पावर generate करती है। इसका वजन 2,405kg है और इसकी टॉप स्पीड 253 km/h तक है।