Choti Holi: होली दहन को छोटी होली के नाम से भी जाना जाता है। यह हिंदुओं का सबसे महत्वपूर्ण त्योहार है। इस दिन लोग अपने घर के बाहर अलाव जलाकर होलिका का पूजा करते हैं। और बुराई पर अच्छाई की और अंधकार पर प्रकाश की दुख पर सुख के जीत का प्रतीक माना जाता है। इस साल यह पर्व 24 मार्च 2024 को मनाया जाएगा-Choti Holi
what to do on chhoti holi
छोटी होली के दिन सबसे पहले सुबह उठकर जल में गंगा जल मिलाकर स्नान करें। होलिका में लकड़ी,पत्ते, गोबर के उपले, सरसों का तेल, तिल,गेहूं के दाने, सूखा नारियल और अक्षत डालकर अग्नि जलाएं। अलाव के आसपास की जगह को साफ रखें। होलिका दहन के स्थान को साफ करने के लिए पानी और गाय के गोबर की मिश्रण का इस्तेमाल करें। देसी घी का दिया जलाएं और नकारात्मक दूर करने के लिए बहुत सारी ईश्वर से प्रार्थना करें। भगवान विष्णु और धन, प्रचुरता और स्मृद्धि की देवी लक्ष्मी की पूजा करें। इस दिन दान पुन करना भी बहुत लाभकारी माना जाता है और साथ ही सत्यनारायण भगवान का व्रत रखें।
What not to do on Chhoti Holi
होलिका दहन के लिए प्लास्टिक, टायर आदि सामग्री का उपयोग न करें।इस दिन किसी को उधार देने से बचें।किसी भी तरह का गलत व्यवहार करने से बचें।दूसरों के बारे में बुरा बोलने से बचें।सड़क पर पड़ी किसी भी अनजान चीज को न छुएं।होलिका दहन के इस शुभ दिन पर भूलकर भी शराब का सेवन न करें।इस शुभ दिन पर तामसिक भोजन खाने से बचें।होलिका दहन के दिन ब्रह्मचर्य का पालन करें।इस दिन बाल और नाखून न काटें। इस दिन आग में तामसिक चीजें न डालें।
Holika Dahan date and time
- पूर्णिमा तिथि आरंभ 24 मार्च, 2024 – सुबह 09 बजकर 54 मिनट से।
- पूर्णिमा तिथि समापन 25 मार्च, 2024 – दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर।
- होलिका दहन मुहूर्त 24 मार्च, 2024 – रात्रि 11 बजकर 13 मिनट से 11 बजकर 53 बजे तक।







