Deva : शाहिद कपूर की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ अभी हाल में ही रिलीज़ हुई है। अब अभिनेता की अगली एक्शन फिल्म ‘Deva’ चर्चा में हैं। मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक इंस्टाग्राम लाइव सेशन में फिल्म के बारे में पूछे जाने पर अभिनेता ने एक्शन थ्रिलर ‘Deva’ के बारे में बात की।
Read Also : Ramayana : जानिए कौन है शूर्पणखा बनने वाली सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस?
‘Deva’ 11 अक्टूबर को होगी रिलीज
उन्होंने कहा ‘Deva’ मेरी अगली एक्शन थ्रिलर फिल्म है। जिसमें बहुत सारे एक्शन सीक्वेंस हैं। मैं इसमें एक कठिन किरदार निभा रहा हूं। यह 11 अक्टूबर को रिलीज होगी।” रोशन एंड्रयूज द्वारा निर्देशित इस फिल्म में शाहिद एक पुलिस वाले के रूप में नजर आएंगे। इस फिल्म में पूजा हेगड़े भी हैं। यह ज़ी स्टूडियो और सिद्धार्थ रॉय कपूर द्वारा निर्मित है।
Read Also : Weather News Toady – आसमान में बादल छाए, बूंदाबांदी के आसार ,ऊपरी हवाओं ने फिर बनाया चक्रवात
शाहिद की फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर शानदार रिस्पॉन्स
शाहिद कपूर की ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ रिलीज हो गई है। जिसमें उनके अपोजिट कृति सैनन हैं। यह फिल्म एक इंसान और रोबोट के बीच की अनोखी प्रेम कहानी की है। इसमें कृति ने एक रोबोट का किरदार निभाया है। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर शानदार रिस्पॉन्स मिला है। वहीं फिल्म का निर्देशन अमित जोशी और आराधना साह ने किया है।
3 thoughts on “Deva : शाहिद के फैन्स के लिए बड़ा अपडेट, एक्शन थ्रिलर फिल्म चर्चा में”