Draupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 4 दिनों का ओडिशा दौरा आज से शुरू, कई कार्यक्रम में होगी शामिल

By Ramesh Kumar

Published on:

Draupadi Murmu

Draupadi Murmu: 29 फरवरी को राष्ट्रपति (President) क्योंझर के गोनासिका में कदलीबारी गांव के पीवीटीजी सदस्यों के साथ बातचीत करेंगे। बाद में, वह ‘क्योंझर की जनजातियाँ: लोग, संस्कृति और विरासत’ पर एक राष्ट्रीय संगोष्ठी का उद्घाटन करेंगी और नॉर्थ कैंपस, धरणीधर विश्वविद्यालय, गंभरिया, क्योंझर में धरणीधर विश्वविद्यालय के छात्रों को संबोधित करेंगी।]

यह भी पढ़े:MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओलावृष्टि एवं अतिवृष्टि के संबंध में दिए महत्वपूर्ण निर्देश

शाम को राष्ट्रपति भुवनेश्वर में उत्कल विश्वविद्यालय के 53वें दीक्षांत समारोह में भाग लेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) रायरंगपुर में विभिन्न सड़क परियोजनाओं और एक खेल परिसर की आधारशिला भी रखेंगी और एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, बरसाही का भी उद्घाटन करेंगी।(Draupadi Murmu)

राष्ट्रपति 1 मार्च को भंज बिहार में बरहामपुर विश्वविद्यालय के 25वें दीक्षांत समारोह में भाग लेंगे। बाद में कटक में, वह ब्रह्माकुमारीज, ओडिशा के स्वर्ण जयंती समारोह की शोभा बढ़ाएंगी। राष्ट्रपति राजभवन, भुवनेश्वर में ओडिशा सरकार द्वारा पीएम जनमन की प्रस्तुति देखेंगे।राष्ट्रपति 2 मार्च को ओडिशा के संबलपुर जिले में संत कबि भीम भोई से संबंधित विभिन्न स्थानों का दौरा करेंगे। वह संबलपुर के मिनी स्टेडियम में महिमा पंथ के अनुयायियों से भी मुलाकात करेंगी।

Leave a Comment