इश्क़ में अंधी बीवी ने बॉयफ्रेंड संग मिलकर रचाई खौफनाक साज़िश, पति को कार से कुचल डाला, 1 महीने बाद गिरफ्तार
MP News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने रिश्तों की परिभाषा और भरोसे की बुनियाद को हिला कर रख दिया है। यहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति को कार से कुचलकर मार डाला। दिनपर पर दिन पतियों का भरोसा अपनी पत्नियों से उठता जा रहा है यह मामला सबसे खतरनाक साबित हो रह है कभी आप ने ऐसा नही सुना होगा की एक पति ने अपनि गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर अपनी पत्नी की हत्या
कर दी, ऐसा आप ने कभी नही सुना होगा, यह मामला एक सड़क हादसा लग रहा था, लेकिन हकीकत इससे कहीं ज्यादा डरावनी थी।
पूरा मामला क्या है?
ग्वालियर शहर के झांसी रोड थाना क्षेत्र के नाका चंद्रवंदनी चौराहे पर 21 मार्च को एक कार सवार युवक अनिल को छीनकर 50 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया था। घायल अनिल पाल जब अस्पताल से डिस्चार्ज हुआ तो वह सीधे एसपी ऑफिस पहुंचा और अपनी पत्नी और उसके प्रेमी पर मिलकर उसे जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया।
इससे पहले पुलिस इस घटना को हिट एंड रन का मामला मान रही थी, लेकिन सीसीटीवी फुटेज और जांच के बाद पता चला कि शिकायतकर्ता की पत्नी ने ही अपने पति अनिल को मारने की कोशिश की थी। आरोपी महिला और उसके प्रेमी को अंततः एक महीने बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और अदालत में पेश किया। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
पूरा मामला तारागंज में घर पर ही स्टेशनरी की दुकान चलाने वाले अनिल पाल से जुड़ा है, जिसकी शादी 2016 में टेकनपुर की रजनी पाल से हुई थी। इस बीच उनकी दो बेटियाँ और एक बेटा हुआ। सबकुछ ठीक चल रहा था, लेकिन अचानक रजनी रोज झगड़ा करके घर जाने लगी। अनिल को शक हुआ और जब उसने जानकारी जुटाई तो पता चला कि रजनी का शादी से पहले अपने पड़ोसी मंगल सिंह कुशवाह से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 20 मार्च को रजनी पेट दर्द का बहाना बनाकर जौरासी गांव में इलाज कराने के लिए घर से निकली थी। जब वह शाम छह बजे तक वापस नहीं लौटी तो अनिल बस स्टैंड गया, जहां उसने रजनी को उसके प्रेमी की नीली कार से उतरते देखा।
अनिल ने कार रोकने की कोशिश की लेकिन रजनी और उसका प्रेमी मंगल सिंह कुशवाह उसके ऊपर चढ़ गए और उसे करीब 50 मीटर तक घसीटते रहे। अनिल को राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को घटना की सूचना दी। अस्पताल से छुट्टी मिलते ही अनिल घायल अवस्था में एसपी कार्यालय पहुंचा, जहां उसने घटना की सीसीटीवी फुटेज देते हुए अपनी पत्नी रजनी और उसके प्रेमी मंगल सिंह पर हत्या का आरोप लगाया