वेतन वृद्धि की मांग करने में भारतीय महिलाएं विकसित देशों से भी आगे
नई दिल्ली | भारतीय महिलाएं वेतन बढ़ाने की मांग करने में विकसित देशों की महिलाओं से आगे हैं। जॉब लिस्टिंग साइट इंडीड की एक स्टडी रिपोर्ट के मुताबिक, देश की 65% महिलाओं ने हाल के वर्षों में वेतन बढ़ाने की मांग की। इसके मुकाबले अमेरिका में 51%, जर्मनी में 50%, कनाडा में 47% और ब्रिटेन में 45% महिलाओं ने ऐसा किया। रिपोर्ट में कहा गया है कि वेतन बढ़ाने की मांग करना खुद के काम और प्रदर्शन पर भरोसे का संकेत होता है। जापान और सिंगापुर की महिलाएं सबसे कम कांफिडेंट नजर आई। जापान में सिर्फ 13% और सिंगापुर में 32% महिलाओं ने वेतन बढ़ाने की मांग की है।