Jabalpur Collector ने आधारताल, रणजी, जबलपुर,शाहपुरा और कुंडम के SDM को बदला

By Awanish Tiwari

Published on:

Jabalpur Collector
Click Now

जबलपुर, ।जिला दण्डाधिकारी एवं कलेक्टर दीपक सक्सैना (Jabalpur Collector) ने जिले में पदस्थ भारतीय प्रशासनिक सेवा एवं राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के बीच कार्य का पुर्नविभाजन किया है। प्रशासनिक सुविधाओं की दृष्टि से किये गये कार्य विभाजन में भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी अपर कलेक्टर मिशा सिंह को अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट जबलपुर शहर तथा राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारी अपर कलेक्टर नाथूराम गौंड को अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट ग्रामीण नियुक्त किया गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी एवं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती जयति सिंह को अपर कलेक्टर विकास की जिम्मेदारी सौंपी गई है।Jabalpur Collector

कार्य विभाजन आदेश में आधारताल, राणजी, जबलपुर, शहपुरा और कुंडम के एसडीएम बदले गए हैं। संयुक्त कलेक्टर पीके सेन गुप्ता को उप जिला निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है। संयुक्त कलेक्टर धीरेंद्र सिंह को जिला साटक अधिकारी और डिप्टी कलेक्टर कुलदीप पाराशर को अतिरिक्त जिला साटक अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है।SDM changed

अभिषेक सिंह-जबलपुर
पंकज मिश्र-गोरखपुर
पुष्पेंद्र आहके- अधारताल
आरएस मरावी – रणजी
रूपेश कुमार सिंघई- सिहोरा
पीयूष दुबे – शाहपुरा
मानवेन्द्र सिंह- पाटन
मोनिका बाघमारे – कुंडम

 

https://naitaaqat.in/madhya-pradesh/news/mp-news-in-hindi-registration-of-gram-lentils-and-mustard-on-e-procurement-portal-from-february-20/12/02/2024/169852.html

Leave a Comment