Pot: सनातन धर्म में वास्तुशास्त्र का विशेष महत्व है। शास्त्रों में घर में सभी चीजों को रखने के उचित निर्देश दिए गए हैं। घर में चीजें सर्वोत्तम दिशा (Best direction) में रखने से व्यक्ति का जीवन सुखी रहता है। ऐसा माना जाता है कि घर में पानी का बर्तन सही दिशा में न रखने से व्यक्ति को जीवन में नकारात्मक ऊर्जा का सामना करना पड़ता है। इसलिए मटका को घर की शुभ दिशा में रखना चाहिए। अगर मटका (Pot) सही दिशा में रखा जाए तो इससे घर में खुशियां आती हैं। आइए जानते हैं घर की किस दिशा में मटका रखना शुभ माना जाता है-Pot
ये भी पढ़े :Sanand Verma: सबको हंसाने वाले सक्सेना जी हुए क्रूरता का शिकार, 13 साल की उम्र में सहा दर्द
मटका को घर में हमेशा उत्तर या पूर्व दिशा में रखना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इन दिशाओं में बृहस्पति का वास होता है और अगर आप इस दिशा में मटका रखते हैं तो इससे बच्चों के शारीरिक विकास में मदद मिलती है। इसके अलावा बच्चों के करियर में उन्नति होती है।
मटका को हमेशा ढककर रखना चाहिए। इसे ढकने के लिए प्लास्टिक के ढक्कन (Plastic lid) का प्रयोग नहीं करना चाहिए। इसकी जगह आप मिट्टी के ढक्कन का इस्तेमाल करें. इससे अधिक लाभ मिलता है |
ये भी पढ़े :Crime News : पति ने सो रही पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी,पति गहने नहीं देने से नाराज था