MP : 280 कार्यकर्ता कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल

By Awanish Tiwari

Published on:

ADS

भोपाल: रायसेन जिले के उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र के बरेली से ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश उपाध्याय, जिला युवा कांग्रेस महासचिव आदित्य स्थापक सहित 280 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल, संगठन महामंत्री हितानंद और मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल की उपस्थिति में कार्यकर्ताओं को गणवेश पहनाकर और मिस्ड कॉल के माध्यम से पार्टी से जोड़ा गया।

भारत में टोयोटा ने लाया पहली इलेक्ट्रिक SUV,500 किलोमीटर से ज़्यादा की रेंज और दमदार फीचर्स से लैसलॉन्च के लिए तैयार

इस अवसर पर खंडेलवाल ने कहा कि भाजपा में हर कार्यकर्ता को सम्मान मिलता है, जबकि कांग्रेस में केवल सोशल मीडिया पर सक्रिय लोगों को ही तवज्जो दी जाती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गरीबों और आदिवासियों के विकास के लिए निरंतर काम कर रहे हैं। कांग्रेस छोड़ने वाले नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस में जमीनी कार्यकर्ताओं की कोई पूछ नहीं है।

Leave a Comment