MP News: पं. दीनदयाल उपाध्याय ने भारतीय संस्कृति की पताका दुनियाभर में फहराई। यह बात प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज रविवार को पंडित उपाध्याय की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कही। एकात्म मानववाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर प्रदेश भर में भाजपा (BJP) कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किए हैं।
राजधानी भोपाल स्थित लालघाटी चौराहे पर पं. दीनदयाल की प्रतिमा पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान उपस्थित नेताओं ने जयघोष के नारे लगाए। यहां पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पं. दीनदयाल उपाध्याय को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय ने जनसंघ की स्थापना से लेकर जीवन की अंतिम सांस तक जीवन को यज्ञ में आहूत की तरह समाहित करते हुए देश ही नहीं दुनिया में भारतीय संस्कृति की पताका फहराई।
उन्होंने ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ का भाव रखा और सबके प्रगति और विकास के लिए राजनीति का एक नया दर्शन दिया, जिसे दुनिया एकात्म मानव दर्शन के नाम से जानती है। इस दर्शन का मूल भाव ही गरीब से गरीब व्यक्ति के जीवन में बदलाव लाना और उन्हें मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
भाजपा पं. उपाध्याय के विचारों पर कार्य कर रही: वीडी शर्मा
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि हम सभी के श्रद्धा और आदर्श के केंद्र पं. दीनदयाल उपाध्याय ने जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी के लिए एक ऐसा दर्शन दिया, जिसके आधार पर चलकर आज भारतीय जनता पार्टी दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनी है। राजनीतिक दल बनने के बाद भारत भर में आज पंच-सरपंच से लेकर देश के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति तक भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हैं।
इस अवसर पर प्रदेश शासन की मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर, विधायक रामेश्वर शर्मा, महापौर श्रीमती मालती राय, भोपाल जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, जिला पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
https://naitaaqat.in/auto/news/%e0%a4%ac%e0%a5%81%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%9f-%e0%a4%9c%e0%a5%88%e0%a4%b8%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%a4-%e0%a4%a6%e0%a5%87/11/02/2024/169503.html
3 thoughts on “MP News: पं. दीनदयाल ने दुनिया में फहराई भारतीय संस्कृति की पताका, सीएम डॉ यादव”