MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) ने कहा कि नर्मदा नदी के घाटों सहित प्रदेश की विभिन्न नदियों पर विद्यमान धार्मिक महत्व के घाटों को प्राथमिकता के आधार पर विकसित किया जाए। प्रदेश के विकास में नर्मदा जल का अधिक से अधिक उपयोग सुनिश्चित करने के लिए विशेष कार्ययोजना (special action plan) बनाई जाए। प्रदेश के जो बांध वर्षा ऋतु में प्राकृतिक रूप से भरते हैं उनके जल का उपयोग दिसंबर तक हो जाता है, उन्हें एवं अन्य जल संरचनाओं में नर्मदा जल की आपूर्ति कर उद्योगों व कृषि को जल उपलब्ध कराया जाए।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में नर्मदा नियंत्रण मंडल की 79वीं बैठक
—
महत्वपूर्ण निर्देश:💠 नर्मदा नदी के घाटों सहित प्रदेश की विभिन्न नदियों पर विद्यमान धार्मिक महत्व के घाटों को प्राथमिकता से विकसित किया जाए।
💠 प्रदेश के विकास में नर्मदा जल का अधिक से अधिक… pic.twitter.com/tsJGiVziwx
— Jansampark MP (@JansamparkMP) February 27, 2024