MP News : सरकार 4 हजार से अधिक महिलाओं को पर्यटन क्षेत्र में प्रशिक्षण

By News Desk

Published on:

MP News : सरकार 40,000 से अधिक महिलाओं को पर्यटन क्षेत्र में देगी प्रशिक्षण
ADS

MP News : मध्य प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने और रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए सरकार 40,000 से अधिक महिलाओं को पर्यटन क्षेत्र में प्रशिक्षण दे रही है। भागदौड़ से दूर शांति चाहने वाले पर्यटकों के लिए 50 से ज्यादा नए ऑफबीट डेस्टिनेशन विकसित किए जा रहे हैं। ये बातें प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति शिव शेखर शुक्ला ने इंडियन एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स (आईएओ) के 39वें अधिवेशन के दूसरे दिन पहले सत्र में कहीं। मुख्य सचिव ने कहा, पर्यटन क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए उन्हें 8 क्षेत्रों में 48 जॉब रोल में प्रशिक्षित किया जा रहा है।

MP News : पर्यटन स्थलों को बनाया जायेगा इको-सिस्टम

राज्य में भीड़भाड़ वाले पर्यटन स्थलों के प्रबंधन और शांति बनाने के लिए नए गंतव्य विकसित किए जा रहे हैं। घरेलू पर्यटन के लिए सही इको-सिस्टम बनाने पर जोर दिया गया है, जहां विभिन्न क्षेत्रों के समन्वय से संसाधनों का उपयोग करके बुनियादी ढांचे का विकास किया जाएगा।

MP News : अभियान में CM ने कहा BJP को तीन पीढ़ियों का योगदान

सम्मेलन में मध्य प्रदेश पर एक विशेष सत्र भी आयोजित किया गया, जहां पर्यटन बोर्ड की अतिरिक्त प्रबंध निदेशक बिदिशा मुखर्जी ने राज्य की प्राकृतिक सुंदरता, प्राचीन इतिहास, संरक्षित विरासत और वन्यजीव विविधता पर प्रकाश डाला। उन्होंने ट्रैवल एजेंटों और टूर ऑपरेटरों को मध्य प्रदेश आने के लिए आमंत्रित करते हुए इसे महिला पर्यटकों, विशेषकर एकल महिला पर्यटकों के लिए सुरक्षित बनाने के प्रयासों पर जोर दिया।

Leave a Comment