MP NEWS जबलपुर: विजय नगर में तेज रफ्तार पिकअप ने दो युवकों को रौंद दिया। टक्कर इतनी जोरदार रही कि हादसे मेेंं एक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो जिसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक नन्दलाल बैरागी पिता स्व. गोपालदास बैरागी 22 वर्ष निवासी ग्रीन सिटी माढ़ोताल का मोटर सायकिल से जा रहा था जैसे ही विजय नगर बडकुल होटल के सामने पहुंचा तभी पिकअप वाहन चालक ने वाहन लापरवाही पूर्वक एवं तेज रफ्तार से चलाते हुए उसकी बाइक में टक्कर मार दी।
इसके बाद पैदल जा रहे अजय झारिया पिता मुन्ना लाल झारिया को भी कुचल दिया। हादसे में नन्दलाल बैरागी की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि अजय झारिया गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे तत्काल उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत भी नाजुक बताई जा रही है। वहीं पिकअप चालक घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवाते हुये आरोपित वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर पतासाजी शुरू कर दी है।