New Ducati Panigale V4 स्टैंडर्ड और एस ट्रिम वेरिएंट में होगा लॉन्च

By News Desk

Published on:

New Ducati Panigale V4 स्टैंडर्ड और एस ट्रिम वेरिएंट में होगा लॉन्च
Click Now

New Ducati Panigale V4 को इस साल वर्ल्ड डुकाटी वीक 2024 में लॉन्च किया गया था। जिसके डिजाइन में काफी बदलाव देखने को मिल रहे हैं। नई बाइक पिछले मॉडल की तुलना में ज्यादा शार्प, स्लीक और शानदार दिखती है। इसके साथ ही नई विंडस्क्रीन से लेकर एयरोडायनामिक विंगलेट्स तक नई चीजें देखने को मिलती हैं।

New Ducati Panigale V4 के फीचर्स

अब इसमें स्लीक एलईडी प्रोजेक्टर हेडलाइट्स मिलती हैं, जो इसे और भी आकर्षक लुक देती हैं। इसमें नई विंडस्क्रीन है। इसके फ्रंट में NPX-30 प्रेशराइज्ड फॉर्क्स और रियर में TTX36 मोनोशॉक सस्पेंशन है। इसमें अब Euro5+ इंजन है, जो 214bhp की पावर और 120.9Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें क्विकशिफ्टर के साथ छह-स्पीड गियरबॉक्स है। बाइक में नया ब्रेकिंग हार्डवेयर दिया गया है।

New Ducati Panigale V4 कई फीचर्स से लैस है। पावर मोड, राइड मोड, ट्रैक्शन कंट्रोल, व्हीली कंट्रोल, स्लाइड कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके साथ ही इसमें 6.9 इंच का कलर टीएफटी डिस्प्ले है, जिसके बारे में कहा जा रहा है कि यह हाई-रेजोल्यूशन डिस्प्ले है। इसे भारत में स्टैंडर्ड और एस ट्रिम वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा। इस सुपरबाइक की एक्स-शोरूम कीमत 28 लाख रुपये से 30 लाख रुपये के बीच होने की संभावना है।

Leave a Comment