REWA NEWS : रीवा में विरोध का तरीका : इस सड़क से वाहन निकालो, 5000 रुपए इनाम पाओ

By Awanish Tiwari

Published on:

Click Now

REWA NEWS. ग्रामीणों ने प्रशासन की लापरवाही के खिलाफ विरोध का अनोखा तरीका अपनाया है। वे अगडाल-उमरी लिंक रोड की 800 मीटर लंबी सड़क पर अधिकारियों को चार पहिया वाहन निकालने की चुनौती दे रहे हैं। इसके लिए पांच हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया है।

सड़क का उद्घाटन इसी साल 26 जनवरी को किया गया था। अब स्थिति यह है कि बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। बच्चे मछली पकड़ते हैं। ग्रामीणों के अनुसार यह सड़क नेशनल हाईवे 30 से जुड़ी हुई है। सड़क की कनेक्टिविटी एयरपोर्ट के इमरजेंसी गेट से भी है। आपात स्थिति में इस सड़क से निकलना मुश्किल हो जाएगा।REWA NEWS

Leave a Comment