रीवा जिले में निर्माण सामग्री की कीमतों में गिरावट से मकान बनाना हुआ सस्ता!
Sariya Cement Today Price News: रीवा जिले में अब घर बनाना और भी सस्ता हो गया है, क्योंकि निर्माण सामग्री की कीमतों में हाल ही में गिरावट आई है। सरिया की कीमत में हुई बढ़ोतरी से घर के छत में रुकावट लेकिन सीमेंट की कीमत में हुई कमी से अब छत होगा तैयार क्योंकि सरिया और सीमेंट यह दो ऐसी वस्तुए है जो आपके सपनों का आशियाना घर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह करती है क्योकि सरिया का उपयोग घर के छत की मजबूती प्रदान करने के लिए उपयोग में लाया जात है बल्कि सीमेंट पकड़ में अपनी मजबूती प्रदान करती है सीमेंट, रेत, ईंट और गिट्टी की कीमतों में आई इस गिरावट ने स्थानीय निर्माण कार्यों को नया आयाम दिया है। इस बदलाव का सीधा लाभ उन लोगों को हो रहा है, जो अपने घर बनाने की योजना बना रहे थे या फिर निर्माण कार्यों में लगे हुए थे। पिछले कुछ महीनों में जहां रेत और गिट्टी की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली थी, वहीं अब इसमें कमी आई है। रेत की कीमत अब प्रति ट्रैक्टर ₹900 से ₹1100 की बजाय ₹800-₹900 के बीच हो गई है। ईंटों की कीमत भी 4600 रुपये से घटकर 4000 रुपये प्रति ट्रैक्टर हो गई है। इस गिरावट ने निर्माण क्षेत्र में एक नया उत्साह भर दिया है।
हालांकि, एक क्षेत्र है जहां कीमतों में वृद्धि हुई है, और वह है सरिया। इस समय सरिया की कीमत में लगभग 200 से 300 रुपये प्रति क्विंटल का उछाल देखा जा रहा है। कुछ iron plants के बंद होने के कारण सरिया की आपूर्ति में कमी आई है, जिसके कारण इसकी कीमतों में वृद्धि हुई है। विनीत अग्रवाल, एक प्रमुख निर्माण सामग्री विक्रेता, का कहना है कि आने वाले दिनों में सरिया और सीमेंट की कीमतों में और वृद्धि हो सकती है, क्योंकि आपूर्ति की स्थिति थोड़ी अस्थिर है। इसके बावजूद, सीमेंट(cement) की कीमतों में हाल ही में 10-12 रुपये प्रति बैग की कमी आई है, जिससे निर्माण लागत में हल्की राहत मिली है।
इस गिरावट का पूरे निर्माण उद्योग पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। पहले घर बनाने की लागत 1100-1200 रुपये प्रति वर्ग फीट थी, जो अब घटकर लगभग ₹850-₹900 प्रति वर्ग फीट हो गई है। साथ ही, राजमिस्त्री और मजदूरों की दरें कम हो गई हैं, जिससे बिल्डरों को आर्थिक राहत मिली है। इस दौरान, कई लोगों ने निर्माण कार्य में तेजी ला दी है, जिससे उन्हें अपने सपनों का घर बनाने के लिए होने वाले भारी खर्च से मुक्ति मिल गई है। निर्माण सामग्री की कीमतों में इस गिरावट के बाद, ठेकेदारों और निर्माण कंपनियों को भी लाभ हो रहा है, क्योंकि वे अब अधिक काम करने में सक्षम हैं और ग्राहकों को सस्ती दरों पर सेवाएं प्रदान कर पा रहे हैं।
रीवा जिले में सरिया की कीमत
सरिया | टुडे प्राइस |
12mm | ₹52600 पर टन |
रीवा जिले में सीमेंट की कीमत
सीमेंट | टुडे प्राइस |
jk सुपर सीमेंट | ₹360 पर बोरी |
विरला सीमेंट | ₹420 पर बोरी |
acc सीमेंट | ₹320 पर बोरी |
चैंपियन प्लस सीमेंट | ₹380 पर बोरी |