2.06 घंटे रहे मुयमंत्री, श्रद्धांजलि देकर बंधाया ढाढ़स
Satna News: मुयमंत्री डॉ मोहन यादव मंगलवार को अपराह्न 3.25 बजे सतना पहुंचे। उनके साथ राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री अजय जामवाल, प्रदेश संगठन प्रभारी डॉ महेन्द्र सिंह(Incharge Dr. Mahendra Singh), प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी रहे। कार्यक्रमों में शामिल होकर लगभग 2.06 घंटे बाद 5.31 बजे हेलीकॉप्टर से भोपाल रवाना हुए।
मुयमंत्री डॉ यादव(Chief Minister Dr Yadav) ने मप्र पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य स्व. लक्ष्मी यादव के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की। कहा कि स्व. यादव ने पूरी निष्ठा और कर्मठता के साथ जीवन समाज सेवा में लगाया। वह जल योग के माध्यम से शरीर की दक्षता के संबंध में भी याल रखते थे। इसके बाद सीएम वरिष्ठ भाजपा नेता रामदास मिश्रा के मुत्यारगंज स्थित निवास पहुंचे। वहां उनकी पत्नी सावित्री देवी मिश्रा के निधन पर पुष्पांजलि अर्पित की। सीएम पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य स्व दयानंद कुशवाहा के घर भी गए। सतना प्रवास के दौरान सांसद गणेश सिंह और पूर्व विधायक ऊषा चौधरी के कार्यक्रमों में भी सीएम पहुंचे। इस मौके पर विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार, महापौर योगेश ताम्रकार, नगर निगम अध्यक्ष राजेश चतुर्वेदी, जिलाध्यक्ष भगवती प्रसाद पाण्डेय, कलेक्टर सतीश कुमार एस, पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।