सतना अमदरा से झुकेही तक 12 किमी रेंगते रहे 5 हजार वाहन
Satna News: सतना में मुख्य जाम अमदरा से झुकेही के बीच देखा गया। यहां 12 किमी तक 5 हजार वाहन रेंगते रहे। जबकि ओढकी टोल प्लाजा में 3 किमी जाम देखा गया है। जबकि बेला, बगहा व मिचकुरिन में श्रद्धालुओं के वाहनों(vehicles) को एंट्री दी गई। जबकि ट्रकों(while trucks) को रोक दिया गया। जिससे दोनों जिलों के कलेक्टर व एसपी को मैदान में उतरना पड़ा।
वाहनों को धीरे-धीरे छोड़ा: मैहर सीएसपी(CSP) राजीव पाठक ने बताया कि अमदरा से झुकेही के बीच दोपहर के समय भीषण जाम(severe traffic jam) लग गया था। प्रयागराज में भीड़ न बढ़े। इसलिए पुलिस ने सुबह से वाहनों को रोक दिया। यह जाम देर रात तक रहा है। ओढकी टोल प्लाजा के पास चार पहिया वाहनों की पार्किंग बनाई गई थी। ऐसे में कई किलोमीटर वाहनों(kilometer vehicles) की लाइन बन गई। स्थानीय रहवासियों ने कहा कि अमरपाटन रोड का ट्रैफिक बेहतर करने मैहर कलेक्टर रानी बाटड़ व एसपी सुधीर अग्रवाल ने मौके पर गए। उन्होंने दर्शनार्थियों से पुलिस व्यवस्था में सहयोग की अपील की। साथ ही खरमसेड़ा के पास वाहनों को रोक कर धीरे-धीरे रवाना किया गया है।
मझगवां(Madhgawaan) के मिचकुरिन व शहर के बगहा बाईपास में ट्रकों की आवाजाही रोक दी गई। ऐसे में दोनों जगहों पर ट्रकों की कई किलोमीटर कतार लग गई। व्यवस्था बनाने कलेक्टर सतीश कुमार एस व एसपी आशुतोष गुप्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों जगहों का निरीक्षण कर ट्रक वालों से सहयोग की अपील की। चित्रकूट हाईवे(Chitrakoot Highway) पर ट्रैफिक कम होने पर ट्रकों(trucks) को रवाना किया गया है। कलेक्टर व एसपी ने गुप्त गोदावरी, रामघाट व भरतघाट का निरीक्षण किए।
महाकुंभ(Mahakumbh) का असर मैहर पर भी दिखाई दे रहा है। गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ समेत अन्य राज्यों के तीर्थयात्री महाकुंभ के के बाद मैहर में भी दर्शन करने रुक रहे हैं जिससे श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। मां शारदा मंदिर मैहर में रविवार शाम 6 बजे तक 1 लाख 40 हजार से अधिक दर्शनार्थियों ने दर्शन प्राप्त किए। भीड़ के चलते प्रशासन ने समय में बदलाव करते हुए सुबह 4 बजे से रात्रि 12 बजे तक दर्शन के लिए पट खोले दिए हैं। 12 जनवरी से 8 फरवरी तक 22 लाख दर्शनार्थी मैहर पहुंचे थे। 26 जनवरी को 1.50 लाख एवं 27 को 2.64 लाख ने दर्शन किए। ऐसे ही फरवरी माह में प्रतिदिन डेढ़ लाख से दो लाख के बीच दर्शनार्थी मैहर पहुंच रहे हैं।