Satna News: रिलायंस प्लांट के पराली स्टोर में लगी भीषण आग

By Awanish Tiwari

Published on:

ADS

रिलायंस प्लांट के पराली स्टोर में लगी भीषण आग

Satna News: जिला मुख्यालय से करीब 20 किमी दूरी पर स्थिति रिलायंस सीबीजी प्लांट(Reliance CBG Plant) के पराली स्टोर में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप(stir up) मच गया। शुक्रवार की रात करीब 8 बजे पराली प्लांट में आग लगने की सूचना मिलते ही नागौद से फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन कई घंटों की कोशिशों के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका।

बताया जाता है कि रिलायंस प्लांट के द्वारा मौहारी में पराली का स्टोर बनाया गया है। जो की ठेके में दिया गया है। जहां पर धान की पराली की सिल्ली बांधकर रखी गईं थी। अज्ञात कारणों के चलते रात में आग लग गई। कुछ ही पल में चारों ओर से आग फैल गई। तपिश के चलते कोई वहां तक पानीं लेकर नहीं जा पा रहा था। काफी देर बाद जब दमकल के वाहन पहुंचे तब बचाव कार्य शुरु हुआ।

बुलाए गए कई दमकल वाहन

खुले आसमान के नीचे लाखों रुपए कीमत की पराली एकत्र की गई थी। गैस प्लांट में उपयोग होने वाली पराली को मुख्य प्लांट से करीब दो किमी दूर एकत्र किया गया था। जहां पर कर्मचारियों की देखरेख में भंडारण किया गया था। माना जा रहा है कि कुछ सरारती तत्वों अथवा नरवाई की आग वहां तक पहुंच गई जिससे आग ने पराली स्टोर को चपेट में ले लिया। पास में ही गोदाम भी है। आग बुझाने के लिए दमकल के कई वाहन बुलाने पड़े।

Leave a Comment