Share Market: तेजी के बाद बाजार में भारी गिरावट, जानें सेंसेक्स और निफ्टी की चाल

By Ramesh Kumar

Published on:

Share Market

Share Market: आज यानी 27 जून को शेयर बाजार में गिरावट देखी जा रही है। सेंसेक्स 100 अंकों से ज्यादा की गिरावट के साथ 78,550 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. वहीं निफ्टी में भी करीब 50 अंकों की गिरावट देखने को मिल रही है। यह 23,800 के स्तर पर कारोबार कर रहा है–Share Market

ये भी पढ़े :Gold Silver Price 2024: सोने और चांदी के कीमतों में उतार-चढ़ाव… जाने क्या हैं आज का ताजा रेट

Asian markets fall

एशियाई बाजारों में भी आज गिरावट देखने को मिल रही है. जापान का निक्केई और चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स करीब 1% नीचे हैं। वहीं, हांगकांग का हैंग सेंग 2% नीचे कारोबार कर रहा है।

बुधवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों (F..) ने ₹3,535.43 करोड़ के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू संस्थागत निवेशकों (D..) ने ₹5,103.67 करोड़ के शेयर खरीदे। बुधवार को अमेरिकी बाजार में हल्की बढ़त देखने को मिली. डाउ जोंस 0.04% ऊपर था।

वहीं, नैस्डैक 0.49% और S&P 500 इंडेक्स 0.16% की बढ़त के साथ बंद हुए। कल शेयर बाजार ने बनाया था ऑल टाइम हाई इससे पहले 26 जून को शेयर बाजार ने लगातार दूसरे दिन ऑल टाइम हाई बनाया था. सेंसेक्स 620 अंकों की बढ़त के साथ 78,674 की रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ।

वहीं, निफ्टी में भी 147 अंक की तेजी आई। यह 23,868 की रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। इससे पहले आज के कारोबार के दौरान सेंसेक्स 78,759 और निफ्टी 23,889 के स्तर पर पहुंचा। वहीं, 25 जून को सेंसेक्स और निफ्टी ने भी ऑल टाइम हाई बनाया।

ये भी पढ़े :stock market today : Sensex पहली बार 79,000 के पार, nifty नई सर्वकालिक ऊंचाई पर

Leave a Comment