Shivpuri News: सीएम और सिंधिया करेंगे मप्र के 9वें टाइगर रिजर्व ‘माधव’ का लोकार्पण

By Awanish Tiwari

Published on:

सीएम और सिंधिया करेंगे मप्र के 9वें टाइगर रिजर्व ‘माधव’ का लोकार्पण

Shivpuri News:  प्रदेश के 9वें और देश के 58वें माधव टाइगर रिजर्व का आज सोमवार शाम 4 बजे सीएम डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया लोकार्पण करेंगे। इस दौरान एक बाघिन को भी रिलीज किया जाएगा। 3 साल की इस female tiger को पन्ना टाइगर रिजर्व से कैप्चर कर लाया गया है। माधव में अभी 2 शावक समेत कुल 5 टाइगर हैं।

पीएम नरेंद्र मोदी(PM Narendra Modi) ने माधव नेशनल पार्क को टाइगर रिजर्व में शामिल किए जाने पर खुशी व्यक्त की और इसे ‘वन्यजीव प्रेमियों के लिए अद्भुत समाचार’ बताया। यह देश का एकमात्र टाइगर रिजर्व है, जिसके भीतर अंतरराष्ट्रीय महत्व की जल संरचना रामसर साइट भी मौजूद होगी। 248 हेक्टेयर में फैले सांख्य सागर (चांदपाठा झील) को 2022 में रामसर साइट घोषित किया गया था।

13.5 किमी लंबी, 8 feet high wall से घिरा होने और शहरी इलाके से सटा होने से यह टाइगर रिजर्व खास है। यहां रिजर्व के भीतर कई ऐतिहासिक भवन व पक्षी विहार भी है। इस टाइगर रिजर्व का कुल क्षेत्रफल 1651.38 वर्ग किमी है। इसमें 375.28 वर्ग किमी का कोर एरिया और 1276.15 वर्ग किमी का बफर एरिया बनाया गया है। यह सभी शिवपुरी जिले में है।

Leave a Comment