Shivraj Singh Chauhan: MP के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) का आज जन्मदिन है. इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) ने उन्हें बधाई दी. साथ ही मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शिवराज सिंह के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी शिवराज सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं(Shivraj Singh Chauhan).
यह भी पढ़े:MP News (Indore): मिली अज्ञात युवक की लाश,शरीर पर चोट के निशान,मर्डर की आशंका
मुख्यमंत्री मोहन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स (X) पर पोस्ट कर लिखा- आदरणीय भाई, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। बाबा श्री महाकाल जी की कृपा आप पर सदैव बनी रहे। लोक कल्याण एवं प्रगति के आपके संकल्प पूर्ण हों। आपके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करता हूं।
शिवराज सिंह चौहान का जन्म 5 मार्च 1959 को हुआ था. उनके पिता का नाम प्रेम सिंह चौहान और माता का नाम सुंदर बाई चौहान है। 30 नवंबर 2005 को शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री चुने गये। पहले वह 2005 से 2018 तक, फिर 2020 से 2023 तक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे।