singrauli news -गणतंत्र दिवस (Republic Day) की संध्या पर भारत पर्व का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत 26 जनवरी की शाम 6 बजे नगर निगम सिंगरौली (Municipal Corporation Singrauli) के अटल सामुदायिक भवन बिलौजी के सभागार में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम स्थल में हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान कार्यक्रम के तहत भारत के संविधान तथा हमारे संविधान निर्माताओं के विषय में जानकारी देने के लिए जनसम्पर्क विभाग द्वारा चित्र प्रदर्शनी भी आयोजित की जायेगी।
संस्कृति विभाग द्वारा कलाकारों के दो दलों को अधिकृत किया गया है। इस संबंध में कलेक्टर चन्द्रशेखर शुक्ला ने बताया कि भारत पर्व में जबलपुर के कलाकार मिठाई लाल चक्रवर्ती एवं उनके दल द्वारा बुदेली लोकगीत का गायन किया जायेगा वही घसिया गुदुमबाजा लोकनृत्य चंद्रकांत पांडे एवं उनके साथियों द्वारा प्रस्तुत किया जायेगा। भारत पर्व में मटकी लोकनृत्य की प्रस्तुति दी जायेगी। कलेक्टर ने आमजनता से भारत पर्व कार्यक्रम में सहभागिता निभाने का अनुरोध किया है।