महाकुंभ से लौट रही बस मऊगंज में पलटी, महिला की मौत, कई घायल
Singrauli news: कुंभ यात्रा कर वापस लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बस का ब्रेक फेल(bus brake failed) होने से मऊगंज बहेरा डाबर घाटी के पास अनियंत्रित होकर पलट गई।
बस में सवार करीब 61 श्रद्धालु घायल हो गए। जिसमें जिले के महुआगांव(Mahuagaon) व बंजारी निवासी 15 लोग घायल हुए हैं। वहीं एक महिला(a woman) की मौत हो गई है। घटना के बाद बस में फंसे घायलों की चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। तत्काल बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला गया। बस में 61 लोग सवार थे जिसमें 22 लोग घायल हो गए। घायलों में 15 को सीधी जिला अस्पताल भिजवाया गया। जबकि सात लोगों को मऊगंज अस्पताल(Mauganj Hospital) पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल सोनउवा पति चंद्रभान 55 वर्ष(Sonuvaa husband Chandrabhan 55 years) की मौत हो गई। वहीं अन्य घायलों का इलाज चिकित्सकों की देखरेख में चल रहा है। घायलों में ज्यादातर एक ही परिवार के लोग है जो सभी बस में सवार होकर कुंभ स्नान करने गए थे। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने ब्रेक फेल होने की वजह से हादसे की आशंका जताई जा रही है। आनन-फानन में सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सभी का उपचार चल रहा है।