singrauli news : स्ट्रांग रूम की सुरक्षा मेे पुलिस बल के साथ डटे कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता, 4 जून को होगी मतगणना

By Awanish Tiwari

Published on:

singrauli news
Click Now

singrauli news :  सिंगरौली जिले में लोकसभा चुनाव मतदान के पश्चात ईवीएम पचौर स्थित पॉलीटेक्निक कालेज में बनाये गये स्ट्रांग रूम में रखा गया है। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में पुलिस बल के साथ-साथ कांग्रेस के कार्यकर्ता भी डटे हुये हैं। मतगणना चार जून को होनी है। स्ट्रांग रूम में रुकने के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा जिला प्रशासन से अनुमति ली गई है। कांग्रेस पार्टी के अलावा और किसी पार्टी व लोकसभा के उम्मीदवारों द्वारा स्ट्रांग रुम परिसर में रहने की अनुमति नहीं ली गई है। कांग्रेस पार्टी के अलावा और कोई पार्टी का कार्यकर्ता या उम्मीदवार स्ट्रांग रुम वाले परिसर में नहीं रह रहा है।

स्ट्रांग रूम का सुरक्षा घेरा तीन लेयर का है। अंदर में सबसे पहले पैरा मिलिट्री के जवान तैनात किए गए हैं। उसके बाद एसएएफ के जवान लगाए गए हैं। बाहरी हिस्से की सुरक्षा जिला पुलिस बल के जवानों को लगाया गया है। पुलिस की सुरक्षा के अलावा 12-12 घंटे की ड्यूटी एसडीएम, तहसीलदार, सीएसपी और टीआई स्तर के अधिकारी भी अलग अलग दिन कर रहे हैं। पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। जिनके माध्यम से हर जगह पर नजर रखी जा रही।singrauli news

मतदान संपन्न होने के बाद स्ट्रांग रूम में रखी गई ईवीएम मशीनों को अब मतगणना वाले दिन यानी 4 जून को बाहर निकाला जाएगा। मतगणना को लेकर जिला प्रशासन द्वारा भी तैयारियां शुरु की जा रही हैं। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था की मॉनीटरिंग करने के लिए कलेक्टर और एसपी भी चेक करने के लिए स्ट्रांग रुम जाते हैं। स्ट्रांग रुम के बाहर टीवी स्कीन लगाई गई है। टीवी स्क्रीन के माध्यम से ही कांग्रेस कार्यकर्ता स्ट्रांग रूम में नजर रखा रहे हैं।

Leave a Comment