Singrauli News: हिंडालको महान ने 250 किसानों को दिये सब्जी बीज किट

By Ramesh Kumar

Published on:

Singrauli News

Singrauli News: हिंडालको महान द्वारा ग्राम ओड़गड़ी में घरों में सब्जी की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा परिवार के पोषण का स्तर बढ़ाने के उद्देश्य से हिंडालको महान द्वारा उन्नत सब्जी बीज किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।साथ ही बागवानी को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ग्राम ओड़गड़ी, बाघाडीह तथा उसके आस पास के किसानों को उन्नत किस्म के सब्जी बीजों का नि:शुल्क वितरण किया गया–Singrauli News

जिसमें ओड़गडी, खेखड़ा, बड़ोखर, भलुगढ़, बाघाडीह तथा बरगंवा नगर परिषद के कई वार्ड के कुल 250 से ज्यादा किसानों को जिनके पास सिंचाई की पर्याप्त सुविधा के साथ बाड़ी के लिये पर्याप्त जगह उपलब्ध है, उन्हे सब्जियों के उन्नत किस्म के बीज जैसे बरबटी, बैंगन, करेला, भिंडी, नेनुआ, खीरा, लौकी का उन्नत किस्म बीज का किट वितरण किया गया। इस दौरान ग्राम ओड़गडी में हिंडालको महान के मानव संसाधन विभाग से विभाग प्रमुख डॉक्टर विवेकानंद मिश्रा, व मानव संसाधन विभाग से अर्चना ने सब्जियों की उन्नत पैदावार के संबध में जानकारी व किट प्रदान किये।

कार्यक्रम का संचालन करते हुये सी.एस. आर.विभाग से शीतल श्रीवास्तव ने किसानों के लिये सी.एस.आर.विभाग द्वारा संचालित प्रोजेक्ट हरितकुंज द्वारा खेती को लाभ का धंधा बनाने के लक्ष्य को पूरा करने व योजनाओ से अवगत कराया। कार्यक्रम में मानव संसाधन प्रमुख डॉक्टर विवेकानंद मिश्रा ने किसानों को संबोधित करते हुये कहा कि किसान हमारे राष्ट्र की रीढ़ की हड्डी हैं। उन्हें नई तकनीकों और वैज्ञानिक विधियों का उपयोग कर सशक्त बनाना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।किसान हमारे समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, क्योंकि वे हमें खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराते हैं। उनकी मेहनत और समर्पण के बिना हमारी जीवनशैली संभव नहीं हो सकती।

किसानों का जीवन कठिन और संघर्षमय होता है। उन्हें मौसम की अनिश्चितताओं, आर्थिक समस्याओं और कई अन्य चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इसके बावजूद वे दिन-रात मेहनत करते हैं ताकि हमारी भोजन की आवश्यकताओं को पूरा किया जा सके।आज के समय में किसानों को आधुनिक तकनीक और संसाधनों की आवश्यकता है ताकि वे अधिक प्रभावी ढंग से खेती कर सकें और अपनी उपज को बढ़ा सकें। सरकार और समाज को मिलकर किसानों की समस्याओं का समाधान करना चाहिए और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करनी चाहिए।किसानों का सशक्तिकरण देश की समृद्धि के लिए अत्यंत आवश्यक है।

उनके अधिकारों की सुरक्षा और उनके जीवन स्तर में सुधार के लिए हमारा सी.एस.आर.विभाग निरंतर प्रयास रत है। खेती किसानी में आने वाले कठिनाईयों के सबंध में किसानों द्वारा पूछे गये प्रश्नों पर हिंडालको महान की सी.एस.आर.टीम द्वारा उचित मार्ग दर्शन दिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्राम पंचायत की उपसरपंच के साथ साथ समाजसेवी रंगलाल विश्वकर्मा, सी.एस.आर. विभाग से धीरेंद्र तिवारी, अरविंद, देवेश, नरेंद्र, जियालाल, खलालू का विशेष योगदान रहा।

ये भी पढ़े :Singrauli News: प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन सिंगरौली के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री के नाम धौहनी विधायक को सौंपा ज्ञापन

Leave a Comment