Singrauli news: मप्र अधिकारी/कर्मचारी संयुक्त मोर्चा नगर निगम सिंगरौली इकाई के अध्यक्ष बने संतोष तिवारी

By Awanish Tiwari

Published on:

Click Now

मप्र अधिकारी/कर्मचारी संयुक्त मोर्चा नगर निगम सिंगरौली इकाई के अध्यक्ष बने संतोष तिवारी

सिंगरौली। मध्यप्रदेश अधिकारी/कर्मचारी संयुक्त मोर्चा संघ के नगर पालिक निगम सिंगरौली इकाई का अध्यक्ष संतोष तिवारी को नियुक्त किया गया है। श्री तिवारी को नया दायित्व मिलने पर उनके सहयोगी अधिकारी कर्मचारियों में हर्ष का माहौल है।

ज्ञात हो कि मध्य प्रदेश अधिकारी/कर्मचारी संयुक्त मोर्चा संघ के अध्यक्ष दलवीर सिंह चौहान द्वारा एक नियुक्ति प्रदान की गयी है। ०३/०३/२५ को जारी नियुक्ति पत्र में यह निर्देश भी जारी किया गया है कि कार्यालय स्तर पर संघ की कार्यकारिणी का गठन कर सात दिवस के अंदर पदाधिकारियों की सूची उपलब्ध करायी जाए। नियुक्ति पत्र की प्रतिलिपित कलेक्टर, एसपी सहित प्राताध्यक्ष मप्र लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ भोपाल को भी प्रेषित किया गया है।

Leave a Comment