वार्ड 20 के बड़े बकायेदारों की कुर्क होगी चल-अचल संपत्ति
Singrauli News: शहरी क्षेत्र के वार्ड 20 में निवास करने वाले ऐसे बड़े बकायेदार जो टैक्स का भुगतान नहीं कर रहे हैं। उनके खिलाफ नोटिस जारी करते हुए Municipal council उपायुक्त एवं राजस्व अधिकारी आरपी बैस ने निर्देश दिया है कि एक सप्ताह के अंदर अपने बकाया टैक्स का भुगतान करें।
भुगतान नहीं करने की स्थिति में संबंधितों के चल अचल संपत्ति को कुर्क कर बकाया टैक्स की वसूली की जाएगी। उपायुक्त ने वार्ड 20 के बड़े बकायेदार जिनमें रामकिशुन केशरी पिता प्रभु केशरी बकाया राशि 55 हजार 480, अंबिका प्रसाद पिता पुरूषोत्तम शाह बकाया 2 लाख 39 हजार 917, देवांगन शाह पिता मल्लू शाह बकाया राशि 2 लाख 33 हजार 304, देंवेन्द्र कुमार सिंह पिता इन्द्रदेव सिंह बकाया राशि एक लाख 55 हजार 32, छोटकन साकेत पिता शेषमन साकेत बकाया राशि एक लाख 43 हजार 97, अवनीश राम पिता राजेन्द्र राम बकाया राशि एक लाख 29 हजार 450, रामानंद साकेत पिता ददऊ साकेत एक लाख 16 हजार 668, सुरेश कुमार शाहू पिता रामबदन शाहू बकाया राशि 10 हजार 695, कृष्णदेव पाण्डेय पिता तुलसी पाण्डेय बकाया राशि एक लाख 2 हजार 165, बृजलाल पिता नन्हकू बकाया राशि 11 हजार 431, बृजेश कुमार शाह पिता राम लाल शाह बकाया 92 हजार 877, राकेश पाण्डेय पिता आरएस पाण्डेय बकाया राशि 83 हजार 411 को बकाया टैक्स जमा करने का नोटिस जारी किया गया है।