Singrauli News: सतत परिश्रम, लगन और सही मार्गदर्शन से हम विजेता बने

By Awanish Tiwari

Published on:

Click Now

सतत परिश्रम, लगन और सही मार्गदर्शन से हम विजेता बने

Singrauli News: एनसीएल निगाही स्टेडियम में जिला एथलेटिक्स मीट आयोजित की गई। इसमें परिक्षेत्र के स्कूलों के अंडर 14 व 16 आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

जानकारी के अनुसार इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता के विजेताओं को सीधे राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का सुनहरा मौका मिलेगा। जोकि आंध्रप्रदेश के तिरूपति में 17 जून से 21 जून के मध्य आयोजित की जाएगी। डी-पॉल स्कूल विंध्यनगर(D-Paul School Vindhyanagar) के 27 छात्रों ने अपने खेल प्रशिक्षक विल्सन केजी की अगुवाई में प्रतियोगिता में बढ़-चढकऱ हिस्सा लिया और जीत की दावेदारी पेश की। जिसमें डी-पॉल छात्रों ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन देतेे हुए अंडर 14 बालक-बालिका वर्ग, अंडर 16 बालक-बालिका वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर विजय हासिल की। छात्रों ने 16 स्वर्ण, 4 रजत और 6 कांस्य पदक के साथ चैपियनशीप शील्ड प्राप्त कर स्कूल का मान बढ़ाया। छात्रों की इस सफलता पर विद्यालय के प्राचार्य फादर जोबी जोसेफ ने हौसला बढ़ाते हुए कहा कि छात्रों की यह जीत इस बात का उदाहरण है कि सतत परिश्रम, लगन और सही मार्गदर्शन हम विजेता बनने से नहीं रोक सकता।

Leave a Comment