Singrauli News: एनटीपीसी विंध्याचल में हर्षौल्लास के साथ मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

By Ramesh Kumar

Published on:

Singrauli News

Singrauli News:  इस वर्ष का थीम- भूमि पुनर्स्थापन, मरुस्थलीकरण और सूखा लचिलापन था, जिसके अवसर पर पर्यावरण प्रबंधन विभाग द्वारा कर्मचारियों एवं उनके परिवारजन, स्कूली बच्चों एवं नगरवासियों हेतु विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें पर्यावरण संरक्षण हेतु जागरूकता रैली, पौधरोपण एवं शपथ ग्रहण, नारा प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, ड्राइंग एवं पेंटिंग प्रतियोगिता, फ़ैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता इत्यादि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों, संविदाकर्मियों, छात्र-छात्रों और नगरवासियों नें भाग लिया–Singrauli News

इस अभियान का मुख्य उदेश्य आम नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। पर्यावरण प्रबंधन विभाग द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु इस बार जागरूकता पैदा करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम 5 जून 2024 को प्रात: 6 बजे से पर्यावरण दिवस का प्रारंभ जागरूकता रैली के साथ किया गया। यह रैली विंध्य क्लब से प्रारम्भ होकर नगर अनुरक्षण परिसर के सूर्य नर्सरी में सम्पन्न हुआ। रैली में बालिका सशक्तिकरण अभियान की बालिकाओं नें बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। साथ ही इस रैली में कार्यकारी निदेशक(विन्ध्याचल)  ई सत्य फणि कुमार, मुख्य महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) समीर शर्मा, क्षेत्रीय ऑफिसर(मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड)  संजीव कुमार मेहरा, सभी महाप्रबंधकगण, अपर महाप्रबंधकगण, यूनियन एवं एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भी भाग लिया। इसके अलावा इस रैली में एनटीपीसी कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनो ने भी भारी उत्साह के साथ भाग लिया।

रैली के पश्चात कार्यकारी निदेशक(विन्ध्याचल) ई सत्य फणि कुमार, मुख्य महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) समीर शर्मा, महाप्रबंधकगण, अपर महाप्रबंधकगण एवं वरिष्ठ अधिकारियों नें बालिका सशक्तिकरण अभियान 2024 में शामिल बालिकाओं के साथ पर्यावरण संरक्षण एवं उसके संवर्धन की वचनबद्धता को दोहराते हुये पौधरोपण किया। विश्व पर्यावरण दिवस का समापन समारोह का आयोजन परियोजना के मैत्री सभागार में किया गया। जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजयी प्रतिभागियों को कार्यकारी निदेशक(विंध्याचल) एवं उपस्थित अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया।

क्षेत्रीय ऑफिसर(मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड) संजीव कुमार मेहरा ने अपने उद्बोधन में पर्यावरण दिवस की हार्दिक बधाई देते हुये सभी को अधिक से अधिक पेड़ लगाने हेतु प्रेरित किया साथ ही पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक भी किया। इस अवसर पर कार्यकारी निदेशक (विन्ध्याचल)  ई सत्य फणि कुमार नें अपनी शुभकामनाएँ देते हुये कहा कि एनटीपीसी विंध्याचल देश का सर्वाधिक विद्युत उत्पादन वाला सयंत्र है और विंध्याचल द्वारा विद्युत उत्पादन के साथ-साथ सामाजिक कल्याण एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण एवं जन जागरुकता कार्यक्रम आयोजित कराये जाते हैं जिससे कि लोगों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ी है। साथ ही विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित विभिन्न कार्यकर्मों के सफल आयोजन पर एमजी विभाग की सराहना भी की।

ये भी पढ़े :General Knowledge Quiz: बताएं चाय की खोज सबसे पहले कहां हुई थी?

Leave a Comment