Sonakshi Sinha: शादी से पहले सामने आया दुल्हन का जोड़ा..लाल नहीं, इस रंग का लहंगा पहनेंगी सोनाक्षी सिन्हा!

By Ramesh Kumar

Published on:

Sonakshi Sinha

Sonakshi Sinha: आज सोनाक्षी सिन्हा के लिए उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा दिन होने वाला है। आज सोनाक्षी जहीर इकबाल की दुल्हन बनने जा रही हैं। दोनों परिवारों की ओर से शादी को लेकर कई बयान सामने आ चुके हैं और सभी इस जोड़े की नई जिंदगी की शुरुआत को लेकर काफी खुश हैं. मेहंदी और अन्य प्री-वेडिंग फंक्शन के बाद यह जोड़ा 23 जून को शादी के बंधन में बंध जाएगा। दूल्हे राजा जहीर के पिता ने भी पुष्टि की है कि यह एक पंजीकृत विवाह होने जा रहा है–Sonakshi Sinha

शादी के जोड़े का वीडियो आया सामने

लेकिन शादी से पहले सोनाक्षी-जहीर के आउटफिट सामने आ गए हैं. दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जो कि सोनाक्षी के घर रामायण का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग कार से शादी के कई कपड़े निकालते नजर आ रहे हैं. इनमें से एक पीच कलर का लहंगा है, जिसे सोनाक्षी का वेडिंग आउटफिट बताया जा रहा है।

यहां देखे पूरी विडियो ……

सोनाक्षी सिन्हा ने मां के साथ की पूजा

माना जा रहा है कि सोनाक्षी अपने खास दिन पर लाल नहीं बल्कि पीच कलर का लहंगा पहनने वाली हैं। इतना ही नहीं, बीते दिन के कई वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं, जिसमें सोनाक्षी अपनी मां के साथ शादी से पहले की पूजा करती नजर आ रही हैं. शादी के बाद इस कपल की पहली तस्वीर पर हर किसी की नजर है |

ये भी पढ़े :Kidney Health: महिलाओं और पुरुषों की किडनी को खराब कर सकती हैं ये बुरी आदतें… जाने

Leave a Comment