Sonakshi Sinha: शादी के चौथे दिन बाद ही बदल गया सोनाक्षी सिन्हा का लुक, मांग से गायब हुआ सिन्दूर!

By Ramesh Kumar

Published on:

Sonakshi Sinha

Sonakshi Sinha: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने 7 साल की डेटिंग के बाद 23 जून को कानूनी तौर पर शादी कर ली। शादी के बाद कपल ने ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी रखी थी, जहां से एक्ट्रेस का न्यूली वेड लुक वायरल हुआ था. लाल साड़ी, मांग में सिन्दूर और एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं शादी के चार दिन बाद सोनाक्षी सिन्हा का बदला हुआ लुक देखने को मिल रहा है–Sonakshi Sinha

ये भी पढ़े :Gold Silver Price 2024: सोने और चांदी के कीमतों में उतार-चढ़ाव… जाने क्या हैं आज का ताजा रेट

Sonakshi Sinha’s avatar changed 4 days after marriage!

आपको बता दे की बीती शाम सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल को मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर देखा गया। यहां सोनाक्षी एक नए अवतार में नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस का नया लुक खूब सुर्खियों में है. बीती शाम वह रेड कलर की ब्राइट स्टाइलिश ड्रेस पहने नजर आईं। रेड ड्रेस के साथ एक्ट्रेस ने कोई जूलरी कैरी नहीं की, बालों को बन में स्टाइल किया और लाइट शेड मेकअप से अपने लुक को पूरा किया।

नई नवेली दुल्हन सोनाक्षी सिन्हा इस लेटेस्ट लुक में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, लेकिन एक्ट्रेस का लेटेस्ट लुक उनके वेडिंग रिसेप्शन लुक के मुकाबले थोड़ा फीका लग रहा था। दरअसल, सोनाक्षी सिन्हा अपने पति के साथ मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर पहुंचीं. लेकिन इस दौरान उनके माथे पर सिन्दूर नजर नहीं आया. जिसके चलते अब लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं….

ये भी पढ़े :Share Market: तेजी के बाद बाजार में भारी गिरावट, जानें सेंसेक्स और निफ्टी की चाल

Leave a Comment