प्रभारी मंत्री ने नवजात का नाम रखा मोहन

By Awanish Tiwari

Published on:

ADS

प्रभारी मंत्री ने नवजात का नाम रखा मोहन

सतना – मैहर जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती राधा सिंह ने सिविल अस्पताल मैहर में चल रहे सफाई अभियान के दौरान महिला एवं प्रसूति वार्ड का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वार्ड में भर्ती महिला मरीजों का हाल-चाल जाना और अस्पताल से मिलने वाली उपचार सेवाओं तथा सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। प्रसूति वार्ड में भर्ती एक महिला ने प्रभारी मंत्री श्रीमती सिंह से हाल ही में जन्मे नवजात के नामकरण करने का आग्रह किया। प्रभारी मंत्री ने नवजात बच्चे का नामकरण मोहन किया। उन्होंने अस्पताल में लंबे समय से सेवा दे रही सीनियर नर्स ओमना जी को नियमित और सेवा भाव से मरीजों की सेवा देने पर प्रोत्साहन और आभार व्यक्त किया।

 

Leave a Comment