RBI: RBI की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं, लोन होंगे महंगे, जानें रेपो रेट?

By Ramesh Kumar

Published on:

RBI
Click Now

RBI: भारतीय रिजर्व बैंक ने लगातार आठवीं बार ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। RBI ने ब्याज दरों को 6.5% पर अपरिवर्तित रखा है। यानी लोन महंगा नहीं होगा और आपकी ईएमआई नहीं बढ़ेगी. आरबीआई ने आखिरी बार फरवरी 2023 में दरों में 0.25% से 6.5% की बढ़ोतरी की थी–RBI

आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने आज यानी शुक्रवार को मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की 5 जून से चल रही बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी दी। यह बैठक हर दो महीने में होती है. इससे पहले अप्रैल में हुई बैठक में आरबीआई ने ब्याज दरें नहीं बढ़ाई थीं.

वित्त वर्ष 2022-23 में रेपो रेट को 6 गुना (RBI Monetary पॉलिसी मीटिंग) 2.50% बढ़ाया गया है। वित्तीय वर्ष 2022-23 की पहली बैठक अप्रैल-2022 में हुई थी. तब RBI ने रेपो रेट को 4% पर स्थिर रखा था, लेकिन RBI ने 2 और 3 मई को आपात बैठक बुलाकर रेपो रेट को 0.40% बढ़ाकर 4.40% कर दिया। रेपो रेट में यह बदलाव 22 मई 2020 के बाद हुआ है. इसके बाद 6 से 8 जून तक हुई बैठक में रेपो रेट में 0.50 फीसदी की बढ़ोतरी की गई. इससे रेपो रेट 4.40% से बढ़कर 4.90% हो गया। फिर अगस्त में इसमें 0.50% की बढ़ोतरी की गई, जिससे ये 5.40% पर पहुंच गई.

सितंबर में ब्याज दरें बढ़कर 5.90% हो गईं। फिर दिसंबर में ब्याज दरें 6.25% तक पहुंच गईं. इसके बाद फरवरी में वित्त वर्ष 2022-23 के लिए आखिरी मौद्रिक नीति बैठक हुई, जिसमें ब्याज दरें 6.25% से बढ़ाकर 6.50% कर दी गईं।

ये भी पढ़े :राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना पड़ेगा नड्डा को ,शिवराज सिंह को मिलेगी बीजेपी की कमान!

Leave a Comment