सिंगरौली : ग्राम पंचायत गड़ेरिया की घटना
सिंगरौली . ग्राम पंचायत गड़ेरिया में नाली जाम होने और पानी का निकासी नहीं होने के कारण कच्चा खपरैल मकान गिर गया। गनीमत रहा कि कोई जनहानि नहीं हुई है। यह बात और है कि घर में रखा सामान मलबे में दब गया है। एक छोटा बच्चा मलबे में फंसा था। जिसे सुरक्षित बाहर निकाला गया है।
जानकारी के मुताबिक गड़ेरिया गांव निवासी नारायण प्रसाद कुशवाहा का खपरैल मकान शुक्रवार की रात अचालक गिर गया। जिससे बड़ी घटना होने से टल गई है लेकिन घर में रखी सामग्री का नुकसान हुआ है। पीड़ित ने बताया है कि घर के पास बनाई गई नाली जाम हो गई थी। जिससे पानी निकासी नहीं हो पा रहा था। कई बार इसकी शिकायत सीएम हेल्पलाइन में किया गया था। इसके अलावा जनसुनवाई में भी नाली सफाई व पानी निकासी की व्यवस्था बनाने की शिकायत किया था लेकिन समाधान नहीं कराया गया। इसके बाद बारिश का पानी नाली में भर गया। जिससे नारायण का खपरैल मकान गिर गया है।