Excellent school वैढ़न में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ

By Awanish Tiwari

Published on:

Excellent school: वैढ़न में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ

Singrauli। सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने हेतु यातायात Police द्वारा जिले भर में यातायात जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में Police अधीक्षक Singrauli मनीष खत्री एवं अति.पुलिस अधीक्षक शिव कुमार वर्मा के निर्देशन में शुक्रवार को school of excellence वैढ़न में यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया। आज दिनांक 06.12. 2024 को थाना प्रभारी यातायात निरीक्षक विद्यावारिधि तिवारी के द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 1000 छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा। साथ ही सडक परिवहन एव राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सडक दुर्घटनाओ में गंभीर रूप से घायल व्यक्तिओ को (गोल्डन अवर) अर्थात दुर्घटना घटित होने के एक घंटे के भीतर गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को अस्पताल/ट्रामा केयर सेंटर पहुंचा कर जान बचाने के लिए प्रोत्साहन अवार्ड हेतु गुड सेमेरिटन योजना बनायी गई है, गंभीर रूप से घायल व्यक्ति अर्थात बडी शल्य चिकित्सा या तीन दिन से अधिक अस्पताल में भर्ती होना, ब्रेन इनजुरी, रीढ की हड्डी मे इनजुरी होना शामिल है।

गुड सेमेरिटन (नेक व्यक्ति) योजना का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कर आमजनता के बीच मे पहुंचाने हेतु उत्कृष्ठ विद्यालय बैढन में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे लगभग 500 छात्र-छात्राओ को योजना से संबधित जानकारी दी गई साथ ही दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट लगाने एवं पीछे बैठने वालों को भी हेलमेट लगाने हेतु बताया गया, चार पहिया वाहनों में सीटबेल्ट लगाने हेतु बताया गया, वाहनों को निर्धारित गतिसीमा से अधिक न चलायें, शराब पीकर वाहन को न चलायें, यातायात नियमों का पालन किए जाने की शपथ दिलाई गई।

आयोजन में निरीक्षक विद्यावारिधि तिवारी, थाना प्रभारी यातायात, traffic staff सउनि शिवेन्द्र, प्रआर उमेश बागरी, आर प्रवेश तिवारी एवं अन्य समस्त यातायात स्टॉप का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Comment