Traffic Rules : यातायात नियम सरकार द्वारा हमारी सुरक्षा के लिए बनाये जाते हैं। अगर इन ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं किया जाता है तो ट्रैफिक पुलिस उनका चालान काट देती है। आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट ने इस ट्रैफिक नियम में एक और नियम शामिल किया है। इस नए नियम में किसी भी दोपहिया वाहन में ड्राइवर के साथ-साथ पीछे बैठने वाली सवारी को भी हेलमेट पहनना अनिवार्य है। यह नया नियम 1 सितंबर से राज्य के विशाखापत्तनम शहर में लागू हो जाएगा और इस नियम का उल्लंघन करने पर 1035 रुपये का चालान काटा जाएगा।
Traffic Rules : इन पर लागू होगा नया नियम
सड़क पर कार या मोटरसाइकिल सावधानी से चलानी चाहिए। जरा भी लापरवाही होने पर सड़क दुर्घटना का खतरा रहता है। जब भी आप दोपहिया वाहन पर यात्रा करें तो दोनों सवारों को हेलमेट जरूर पहनना चाहिए। दोपहिया वाहन चलाते समय आईएसआई मार्क वाले हेलमेट का ही प्रयोग करना चाहिए। 4-पहिया वाहन में यात्रा करते समय सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आगे की सीट पर बैठने वाले दोनों लोगों को सीट बेल्ट जरूर लगाना चाहिए।
Tata Motors अब CNG वेरिएंट में लॉन्च करेगी कई फीचर्स के साथ Nexon
कारों में यात्रियों को सीट बेल्ट न पहनने की याद दिलाने के लिए सिग्नल भी होते हैं। सड़क दुर्घटना की स्थिति में पीछे बैठे यात्रियों के लिए भी सीट बेल्ट अनिवार्य किया जा सकता है। वाहन चलाते समय गति सीमा का ध्यान रखना भी जरूरी है। ये गति सीमाएं प्रत्येक क्षेत्र और वाहन को ध्यान में रखकर निर्धारित की जाती हैं। शराब या किसी अन्य नशीले पदार्थ के प्रभाव में गाड़ी न चलाएं। ऐसा करते पकड़े जाने पर भारी जुर्माना लग सकता है। इस नियम का उल्लंघन करने पर जेल हो सकती है।