BMW द्वारा नई इलेक्ट्रिक कार i5 M60 xDrive को आधिकारिक तौर पर भारत में लॉन्च कर दिया गया है। जो परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है। इसके साथ ही दमदार मोटर और बैटरी भी ऑफर की जा रही है। इसमें इल्यूमिनेटेड किडनी ग्रिल, एडेप्टिव एलईडी लाइट्स, 20-इंच अलॉय व्हील, पैनोरमा स्काईरूफ, स्पोर्ट्स सीटें, एक्टिव सीट वेंटिलेशन, लाल और नीले रंग के एक्सेंट, हेड-अप डिस्प्ले, पार्किंग असिस्टेंट, डिजिटल कुंजी, 12.3 डिस्प्ले, 12.3 डिस्प्ले शामिल हैं।
कितनी शक्तिशाली मोटर और बैटरी है?
नई इलेक्ट्रिक गाड़ी में 83.9 kWh क्षमता की बैटरी दी है। जिसे फुल चार्ज करने के बाद 516 किमी तक की रेंज मिलती है। इसमें डुअल मोटर ऑल व्हील ड्राइव सेटअप है। इसमें लगे दोनों मोटर 601 हॉर्स पावर और 795 न्यूटन मीटर का टॉर्क प्रदान करते हैं। इसे महज 3.8 सेकेंड में शून्य से 100 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इसकी अधिकतम गति 230 किमी प्रति घंटा तक है। कार के साथ 11 किलोवाट का चार्जर दिया गया है।
BMW के इस नई कार की कीमत क्या है?
i5 M60 xDrive की एक्स-शोरूम कीमत 1.19 करोड़ रुपये रखी है। यह दो साल की असीमित वारंटी के साथ आता है। कंपनी कार की बैटरी पर आठ साल या 1.60 लाख किलोमीटर की वारंटी दे रही है।