सतना जिले के मझगवां थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई – नशेड़ी पति ने चरित्र पर शक के चलते अपनी गर्भवती पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। मृतका 6 महीने की गर्भवती थी। बेटी ने अपने दादा-दादी को बुलाकर उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, उसके खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज हैं।
सतना: चरित्र पर शक के चलते एक युवक ने अपनी गर्भवती पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और उसके परिजनों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।
MP NEWS : महिलाओं के खिलाफ अपराध मध्य प्रदेश में … तीन साल में साढ़े सात हज़ार महिलाएँ
अस्पताल में इलाज शुरू होने से पहले ही महिला और उसके 6 महीने के शिशु की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने गर्भवती पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
घटना रात 8 बजे की है।
जानकारी के अनुसार, मझगवां थाना क्षेत्र के कठौत निवासी भालचंद सिंह गोड़ का बुधवार रात अपनी पत्नी से झगड़ा हो गया था। दरअसल, भालचंद्र अपनी पत्नी पुष्पा सिंह गोड़ के चरित्र पर शक करता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। बुधवार रात 8 बजे भालचंद्र ने अपनी पत्नी पुष्पा से चरित्र शंका को लेकर विवाद शुरू कर दिया। चरित्र शंका जताए जाने पर पुष्पा ने विरोध किया। गुस्से में आकर भालचंद्र ने अपनी पत्नी पुष्पा पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। भालचंद्र की बेटी मानसी ने अपनी दादी और परिवार के अन्य सदस्यों को जगाया और उन्हें घटना की जानकारी दी।
माँ ने दर्ज कराई रिपोर्ट
बच्चा पैदा करो और लाखों रुपये लो, सरकार ने खोल दिया खजाना, घर बैठे कई सालों तक मिलेगा भत्ता
कुल्हाड़ी से हमला होने की सूचना मिलने पर पुष्पा के माता-पिता आ गए। पिता को डायल-100 पर कॉल करके घटना की जानकारी दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची। पुलिस की मदद से पुष्पा को गंभीर हालत में मझगांव अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहाँ गर्भवती पुष्पा की इलाज के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद पता चला कि मृतका पुष्पा 6 माह की गर्भवती थी। मृतका की सास रामबाई के पति राम विश्वास ने अपने बेटे के खिलाफ बहू की हत्या का मामला मझगवां थाने में दर्ज कराया है। पत्नी की हत्या करने वाले युवक के खिलाफ उसकी माँ की शिकायत पर धारा 109(1) भादंसं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पूर्व में भी कई अपराध दर्ज हैं
मझगवां थाना प्रभारी आदित्य नारायण धुर्वे ने बताया कि गर्भवती पत्नी की हत्या की सूचना रात 11 बजे थाने को दी गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने कुछ ही घंटों में पत्नी की हत्या के आरोपी भालचंद्र गोड़ को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी भालचंद्र नशे का आदी है और उसका आपराधिक इतिहास रहा है। आरोपी भालचंद्र के खिलाफ अवैध शराब और मारपीट के कई मामले दर्ज हैं। आरोपी भालचंद्र अपनी भाभी पर भी हमला कर चुका है। आरोपी भालचंद्र गंगा जायसवाल पर भी हमला होने की खबर है। आरोपी के पिता रामविश्वास रेलवे में गेटमैन हैं। मझगांव थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त खून से सनी कुल्हाड़ी जब्त कर ली गई है। कार्रवाई में एएसआई जय सिंह बागरी, प्रधान आरक्षक ब्रह्मदत्त शुक्ला, दयाराम बैगा, धीरेंद्र शुक्ला, आरक्षक आकाश कुशवाहा, प्रमोद शर्मा, रविकांत यादव, दिनेश परस्ते, रामा सिंह मौजूद रहे।
बेटी ने माँ को बचाने के लिए दादा-दादी को बुलाया
चरित्र संदेह के चलते भालचंद्र ने अपनी पत्नी पुष्पा पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। यह देख उसकी बेटी मानसी दौड़कर अपनी दादी रामबाई और दादा रामविश्वास के पास गई और उन्हें बताया कि उसके पिता उसकी माँ को मार रहे हैं। पोती के बताने पर रामबाई और उनके पति रामविश्वास बहू को बचाने आए। देखा कि बहू पुष्पा कमरे में लहूलुहान हालत में बेहोश पड़ी थी। मझगांव पुलिस ने बताया कि मृतका पुष्पा और भालचंद्र की शादी फरवरी 2014 में हुई थी। दंपत्ति के तीन बच्चे हैं, जिनकी उम्र 11, 9 और 4 साल है। मृतका पुष्पा का मायका मैहर जिले के रामनगर थाना अंतर्गत सेमरिया चाभर गांव में है।