नई दिल्ली (ईएमएस)। देश दुनिया में फैले राम भक्त अब Online माध्यम से भी दान दे सकते हैं। भक्त अब श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट (Shri Ram Janmabhoomi Trust) को Online माध्यम से भी दान भेज सकते हैं। BBPS ने इसके लिए फीचर भी लॉन्च कर दिया है।
इस फीचर के आने के बाद श्री राम जन्मभूमि तीर्थ ((Shri Ram Janmabhoomi Trust)) क्षेत्र के विकास के लिए दुनिया भर में फैले रामभक्त आसानी से दान कर पाएंगे। जानकारी के अनुसार यह प्रक्रिया मोबाइल रिचार्ज (mobile recharge) के समान ही आसान होगी। इसके फीचर को बेहद आसान रखा गया है। पिछले 24 घंटों में कई बैंक ऐप्स सहित प्रमुख भुगतान ऐप्स ने इसे अपने फीचर में जोड़ भी लिया है।
केंद्र सरकार (Central government) ने राम मंदिर निर्माण और उसके व्यवस्था के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का निर्माण किया था। इसी ट्रस्ट के द्वारा अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है। राम मंदिर के लिए पैसे का डोनेशन अब कोई व्यक्ति ऑनलाइन माध्यम से कर सकता है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की वेबसाइट के अनुसार केंद्र सरकार ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र को ऐतिहासिक महत्व का स्थान के रूप में अधिसूचित किया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की Website के मुताबिक, मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट को दान देने पर 50% पर सेक्शन 80G (2) (बी) के तहत टैक्स छूट मिलेगी।
22 january को राम मंदिर को उड़ाने की धमकी देने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया
राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गुरुदेव गिरिजी महाराज ने एक समाचार चैनल से खास बातचीत में 22 जनवरी को पीएम मोदी के कार्यक्रम के बारे में बताया है। उन्होंने बताया, प्रधानमंत्री अयोध्या में राम मंदिर पहुंचने पर सबसे पहले स्नान के लिए जाएंगे। इसके बाद पीएम मोदी पहले उत्तर द्वारा की ओर जाएंगे और फिर पूर्व द्वार से प्रवेश करेंगे, जहां मंदिर का मुख्य प्रवेश द्वार है। मंदिर में प्रवेश करने के बाद प्रधानमंत्री सबसे पहले न्यासी लोगों से मिलेंगे।
उन्होंने कहा, मंदिर में प्रवेश के बाद मंत्रों के बीच 10 तरह के स्नान करना आवश्यक होता है। मंत्रों के बीच 10 बार जल का छिड़काव होगा। उसके बाद प्रधानमंत्री को 10 तरह के दान देने हैं। इसके बाद पीएम मोदी गर्भगृह में प्रवेश करेंगे। पीएम मोदी करीब 45 मिनट तक गर्भगृह में पूजा करेंगे। पूजा करीब 12:20 बजे शुरू होगी और करीब 50 मिनट तक चलेगी।
राम जन्म भूमि न्यास के निमंत्रण पर इन्दौर के तीन बड़े उद्योगपति पहुंचे अयोध्या