Akbar: लेकिन आज हम भारत पर राज करने वाले मुगल साम्राज्य से जुड़े उन रोचक तथ्यों के बारे में बताएंगे। आपको बता दें कि यह एक साम्राज्य रहा है, जो अपने आप में एक युग है। इस दौरान कई ऐसे बादशाह हुए, जिनके बारे में जानने के लिए लोगों को हमेशा दिलचस्पी रहती है, जैसे- बादशाह शाहजहां, बादशाह औरंगजेब, बादशाह बाबर आदि—Akbar
ये भी पढ़े :Fan: कूलर की जगह खरीदें USHA का ये नया Mist Fan, सिर्फ 15 हजार रुपये में
मुगल इतिहास में बाबर के बाद अकबर सबसे दिलचस्प व्यक्ति है क्योंकि अकबर 13 साल की उम्र में सम्राट बनने वाला पहला मुगल सम्राट था। हालाँकि, मुग़ल साम्राज्य पर विवाद जारी रहे। मुगल साम्राज्य ने लगभग 1526 से 1857 तक भारत पर शासन किया, जिसकी स्थापना बाबर ने पानीपत की लड़ाई जीतने के बाद की थी। बाबर के बाद ऐसे कई सम्राट हुए जिन्होंने मुग़ल साम्राज्य को जारी रखा। इसके अलावा भारत में कई ऐतिहासिक स्मारकों का निर्माण किया गया, जो आज भी अस्तित्व में हैं।
कौन था अबुल फज़ल?
अबुल फजल का पूरा नाम अबुल फजल इब्न मुबारक था। वह अरब के हाजीजी परिवार से थे, जिनके पिता का नाम शेख मुबारक नागोरी था। उनका जन्म 14 जनवरी 1551 को हुआ था। आपको बता दें कि अबुल फजल ने अकबरनामा और आईन-ए-अकबरी जैसी प्रसिद्ध पुस्तकों की रचना की। ऐसा कहा जाता है कि बाद में परिवार ने राजस्थान के नागौर को अपना स्थायी घर बना लिया।
अबुल फ़ज़ल न केवल मुग़ल सम्राट अकबर का मित्र था बल्कि नवरत्नों में से एक था। अगर आप इतिहास के पन्ने पलटेंगे तो आपको पता चलेगा कि अकबर के कुछ अभियानों को सफल बनाने में अबुल फज़ल का बहुत बड़ा योगदान था।
ये भी पढ़े :Cow: पाले इस नस्ल की गाय, बना देगी किसानों को लखपति जाने कौन सी है ये नस्ल