BHOPAL NEWS – मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रामेश्वरम् बस दुर्घटना पर दु:ख व्यक्त किया

By नई ताकत न्यूज

Published on:

  1. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रामेश्वरम् बस दुर्घटना पर दु:ख व्यक्त किया

  2. मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता और घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए

भोपाल (ईएमएस)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तमिलनाडु के रामेश्वरम् में हुई बस दुर्घटना पर गहन दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा परिजनों को इस दु:ख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है। घायलों का रामेश्वरम और मदुरै के अस्पताल में इलाज चल रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बस दुर्घटना का समाचार मिलते ही उज्जैन कलेक्टर और पुलिस प्रशासन से दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता और घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव केनिर्देश पर डिप्टी कलेक्टर और सीएसपी को उज्जैन से मदुरै भेजा गया है। बस में मध्यप्रदेश के 21 यात्री सवार

 

Chhindwara news – सास की प्रताड़ना से दामाद ने जहर खाकर लगाया मौत को गले ,सुसाइड नोट में सास पर लगाए आरोप

छिंदवाड़ा रफ्तार का कहर: साल भर में बुझ गए 373 घरों के चिराग

Leave a Comment