Rakshabandhan पर बहनों को बड़ा तोहफा, 6 से रात 9 बजे तक मुफ्त यात्रा

By News Desk

Published on:

Rakshabandhan पर बहनों को बड़ा तोहफा, 6 से रात 9 बजे तक मुफ्त यात्रा
Click Now

Rakshabandhan त्यौहार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सरकार ने बहनों के लिए खास तोहफे का ऐलान किया है। इसी कड़ी में भोपाल नगर निगम ने रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं को मुफ्त यात्रा का तोहफा दिया है। रक्षाबंधन के दिन महिलाएं सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक सिटी बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी।

Rakshabandhan पर 6 से रात 9 बजे तक मुफ्त यात्रा

मेयर इन काउंसिल (एमआईसी) ने प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी। रक्षाबंधन के दिन महिलाएं सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक भोपाल की किसी भी सिटी बस में मुफ्त यात्रा करेंगी। भोपाल में कुल 25 रूटों पर 368 सिटी बसें चलती हैं। इनमें से 140 बसें पिछले एक महीने से बंद हैं। ऐसे में बाकी 228 बसों में महिलाएं मुफ्त यात्रा कर सकेंगी।

Indore News : प्रशासनिक टीम पर गोली चलाने वाले के घर पर चला बुल्डोजर

Leave a Comment