Crime News: आरोपी ने जबरन शराब पिलाकर रेप किया, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया

By Awanish Tiwari

Published on:

ADS

Crime News : मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में कबाड़ बीनने वाली महिला से दुष्कर्म की घटना सामने आई है। आरोपी ने महिला को शादी का झांसा दिया। इसके बाद महिला को शराब पिलाई और नशे में उसके साथ बलात्कार किया। अज्ञात लोगों ने दुष्कर्म का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

उज्जैन के आगर नाका क्षेत्र में कबाड़ बीनने वाली महिला से आरोपी ने शादी का झांसा देकर जबरन शराब पिलाई और उसके साथ दुष्कर्म किया। कोतवाली क्षेत्र के शहर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) ओम प्रकाश मिश्रा ने कहा कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा बनाया गया बलात्कार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह घटना सामने आई। जो की यह घटना बुधवार की है. शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई की गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने कहा “आरोपी लोकेश ने पीड़िता को शादी का वादा किया, उसे शराब पिलाई और फिर उसके साथ बलात्कार किया। वहीं कुछ राहगीरों ने अपराध को रोके बिना घटना का वीडियो बनाया। इसके बाद में लोकेश मौके से भाग गया।” उन्होंने कहा कि महिला ने नशे में होने के बाद शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद लोकेश को गिरफ्तार कर लिया गया।

Leave a Comment