Crime News : सनकी पिता ने बेटे पर गोली, घायल का इलाज जारी

By News Desk

Published on:

Crime News : सनकी पिता ने बेटे पर गोली, घायल का इलाज जारी

Crime News : मध्य प्रदेश के रीवा में एक नाराज पिता ने अपने बेटे को गोली मार दी. जिसे परिजनों ने तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गयी। यह पूरी घटना रायपुर कर्चुलियान थाना क्षेत्र की है। यहां पिता-पुत्र के बीच मामूली बहस हुई, जिसके बाद पिता का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उसने घर में रखी लाइसेंसी बंदूक से बेटे पर गोली चला दी। बंदूक से निकली गोली लड़के के पैर में लगी है। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Crime News : बेटे पर गोली चलाने वाला पिता गिरफ्तार

यहां गोली चलाने वाले बुढ़िया गांव के रजनीश सिंह और घायल बेटे का नाम रोशन सिंह है। गोली चलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। गोलियों की आवाज सुनकर घर के अन्य सदस्य दौड़े और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया और बंदूक जब्त कर ली। घायल लड़के का इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

MP News : प्रिंसिपल को चॉकलेट में मिले चार नकली दांत, मामला दर्ज

Leave a Comment