UPI पेमेंट पर गवर्नमेंट का न्यू प्लान, NPCI का क्या चल रहा मंथन ?

By News Desk

Published on:

UPI पेमेंट पर गवर्नमेंट का न्यू प्लान, NPCI का क्या चल रहा मंथन ?
Click Now

UPI : भारत सरकार एक नई UPI की योजना बना रही है। देश का यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस सिस्टम फिनटेक स्टार्टअप्स पर फोकस करने पर विचार कर रहा है। अब यूपीआई इकोसिस्टम को नई दिशा देने पर जोर दिया जा रहा है। मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक NPCI की Cred, Flipkart, Fampay और Amazon Pay जैसे ऐप्स के अधिकारियों से मिलने की योजना है। देश में Google Pay और Phone Pay ऐप्स पर एकतरफा नियम हैं।

UPI में Google Pay और Phone Pay का ज्यादा इस्तेमाल

Google और PhonePe के पास लगभग 86% बाजार हिस्सेदारी है, यानी ज्यादातर इन ऐप्स का इस्तेमाल हो रहा है। जहां पेटीएम का मार्केट शेयर भी अचानक से गिर गया है। 2023 के अंत तक पेटीएम की बाजार हिस्सेदारी 13% थी जो अब घटकर 9.1% हो गई है। इसके पीछे बड़ी वजह आरबीआई का फैसला है।

NPCI हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए कर रही मंथन

एनपीसीआई इस बात पर विचार कर रही है कि दूसरी कंपनियां कैसे अपनी बाजार हिस्सेदारी बढ़ा सकती हैं, उन्हें इसके लिए छूट भी दी जा सकती है। इसके साथ ही वह इसे दूसरे यूजर्स को भी दे सकता है। इससे यूजर्स की इसमें दिलचस्पी और बढ़ेगी। यह देखना बाकी है कि ये ऐप UPI भुगतान को कैसे बढ़ावा देते हैं और उपयोगकर्ताओं को कैसे जोड़ते हैं।

Also Read : TikTok के वजह से व्हाट्सएप और थ्रेड खतरे में क्यों? पढ़े पूरी खबर

Leave a Comment