Happy Eid Ul-Fitr 2024: ईद-उल-फितर को मीठी ईद क्यू कहते हैं, आइये जाने

Share this

Happy Eid Ul-Fitr 2024: ईद-उल-फितर मुसलमानों का सबसे खास त्योहार है जो रमजान महीने के खत्म होने के बाद मनाया जाता है। इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक, रमजान साल का 9वां महीना होता है और 10वां महीना शव्वाल होता है। इस महीने के पहले दिन ईद-उल-फितर का त्योहार पूरी दुनिया में पूरे जश्न के साथ मनाया जाता है। रमजान के 30 रोजे रखने के बाद मुसलमान ईद-उल-फितर का त्योहार मनाते हैं, जिसे मीठी ईद भी कहा जाता है-Happy Eid Ul-Fitr 2024

चांद को चांदनी मुबारक
फ़लक को सितारे मुबारक…
सितारों को बुलंदी मुबारक
और आपको हमारी तरह से
ईद मुबारक !!!

इस्लाम के अनुसार ईद का यह त्योहार ईद से एक दिन पहले यानी रमजान के 30 दिन बाद चांद देखकर मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि 622 ईस्वी में पैगंबर मुहम्मद और उनके अनुयायी मक्का शहर छोड़कर मदीना चले गए, तभी से ईद-उल-फितर के त्योहार की घोषणा की गई। 624 ईस्वी में मुहम्मद के मदीना पहुंचने के दो साल बाद, अल्लाह ने रमज़ान के महीने में 30 रोज़े रखने का आदेश दिया, तब से मुसलमान रमज़ान के महीने में 30 रोज़े रखते हैं और शव्वाल के पहले दिन ईद मनाते हैं।

रमज़ान के पूरे महीने मुसलमान अल्लाह की इबादत करते हैं, रोज़े रखते हैं और गरीबों को ज़कात देते हैं। मान्यताओं के अनुसार, अल्लाह अपने बंदों को रमजान में की गई इबादत का इनाम ईद के दिन देता है।

ये भी पढ़े :Electric Scooter: Ola S1 Pro और S1 Air पर 15 अप्रैल तक खास ऑफर, इस ऑफर का आप भी उठाएं फायदा

Ramesh Kumar
Author: Ramesh Kumar

Leave a Comment